संत गोरा जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया को सम्मानित करते प्
- फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के वार्ड 14 स्थित मंदिर में संत गोरा जी महाराज का जन्मोत्सव धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। प्रजापति सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिरादरी केे सदस्यों के अलावा गणमान्य लोगों ने हिस्सा लेकर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया।
रविवार की सुबह पहले भगत गोरा जी के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और झंडे की रस्म निभाई गई। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद सभा के प्रधान बिशनदास प्रजापति की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने भगत गोरा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने समाज को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। विशन दास प्रजापति ने कहा कि अपनी लगन और मेहनत के कारण प्रजापति समाज की आज अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से अपनी क्षमताओं की वजह से हमारे समाज से जुड़े विभिन्न व्यक्तियों ने राजनीतिक, सामाजिक और सरकारी पदों पर रहते हुए बहुत मान सम्मान हासिल किया है। इसके साथ ही बिरादरी की कुछ समस्याएं भी हैं, जिसके लिए पूरे समाज को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व वनमंत्री राजीव जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। विश्वास रखें कि सरकार समाज के किसी भी तबके की अनदेखी नही होने देगी। आज के कार्यक्रम में जिन भी समस्याओं को उनके समक्ष उठाया भी गया है, उसे वह उचित मंच पर रखकर समाधान करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में अपने प्रदर्शन से बिरादरी का गौरव बढ़ाने वाले विद्यार्थियों को सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम नाथ डोगरा, आर्य समाज मंदिर के प्रधान बिशन भारती, वार्ड 14 के पार्षद भूपिंदर राज, भाजपा जिला प्रधान गोपाल महाजन के अलावा एडवोकेट सुशील गुप्ता, देव राज, मास्टर ज्ञान चंद, पवन कुमार ललोत्रा आदि उपस्थित रहे।