फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मार्टियर्स नार्थ जोन टी-20 प्रतियोगिता में साबी और विक्की-11 ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10वीं पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। वीरवार को प्रतियोगिता के 5वें दिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो मुकाबले खेल गए। जिसमें पहला मुकाबला साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और गेम चेंजर्स जम्मू के बीच खेला गया। जिसमें साबी क्रिकेट क्लब ने धमाकेदार जीत हासिल की। वहीं दूसरा मैच विक्की 11 पठानकोट और कठुआ नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें विक्की 11 पठानकोट ने आसानी से जीत हासिल कर ली है।
विज्ञापन

5 वें दिन के सुबह के सत्र में साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और गेम चेंजर्स जम्मू के बीच खेला गया। जिसमें साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 09 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। इस दौरान बल्लेबाज कशिश ने 39 गेंदों में 04 चौकों के साथ 34 रन बनाए। वहीं अश्विनी ने भी 36 गेंदों में 01 चौके के साथ 26 रन बनाए। 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेम चेंजर्स जम्मू के बल्लेबाज साबी क्रिकेट क्लब के गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नही पाए और 12.1 ओवर में 40 रन बनाकर पूरी टीम आउट हो गई। इस तरह से साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर ने 83 रन के बड़े अंतर से मैच जीत लिया और टीम के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी सोमरिर रहे। जिन्होंने अपने कोटे के 04 ओवरों की शानदार गेंदबाजी के दौरान मात्र 05 रन देकर 03 विकेट हासिल किए। उन्हें बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन का दूसरा मैच विक्की 11 पठानकोट और कठुआ नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसमें कठुआ नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की 11 पठानकोट के बल्लेबाजों ने 17.3 ओवरों मे 04 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाते हुए आसानी से मैच जीत लिया। टीम के शीर्ष बल्लेबाज पुनीत रहे जिन्होंने 40 गेंदों में 06 चौकों और 03 छक्कों के साथ 66 रन बनाए और सुरिंदर ने 28 गेंदों में 04 चौकों के साथ 17 रन बनाए। पुनीत को उनके बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी पुलिस मार्टियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मुकाबला साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर और विक्की-11 पठानकोट और दूसरा मुकाबला गेम चेंजर्स जम्मू और कठुआ नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। जिसके बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाली दो और टीमों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें