फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग की जांच कराई जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। रविवार को उपमंडल बसोहली के पहाड़ी इलाके धार महानपुर ब्लॉक के सुचारा में पहुंचे डीडीसी अध्यक्ष महान सिंह के समक्ष लोगों ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। लोगों ने ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन

धार महानपुर के खोली तलाईया इलाके के रहने वाले नरेश ठाकुर ने डीडीसी अध्यक्ष को बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के जेई अपनी मर्जी से काम करते हैं और लोगों से रिश्वत भी मांगते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में भी धांधली हो रही है। नरेश ठाकुर ने डीडीसी अध्यक्ष से यह भी कहा कि अगर इस संदर्भ में अध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह राज्यपाल कार्यालय में जाकर शिकायत करेंगे। ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी अधिकारी नवदीप सभरवाल ने कहा कि मेरे पास ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं पहुंची है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। वहीं, जिला विकास परिषद के अध्यक्ष ने रविवार को सुचारा पलारा सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाया। इस दौरान पीएमजीएसवाई के एईई दीपक कोहली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें