फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों को जोड़ने वाली सड़कों को बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। एडीसी बिलावर की अध्यक्षता में बुधवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के मीटिंग हाल में अधिकारियों की बैठक का हुई। जिसमें कई जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर लोगों की समस्याओं को अधिकारी को अवगत करवाया। हौटार पंचायत के सरपंच जगदेव सिंह ने अधिकारी को उनकी पंचायत में पेयजल की समस्या का समाधान करने की मांग की और हौटार गांव को जोड़ने वाली सड़क कि जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग को उठाया। दूरदराज इलाके के लोगों ने अधिकारी को बताया कि बायोमेट्रिक मशीनों पर अंगूठा लगाने पर उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध होता है लेकिन बायोमेट्रिक मशीनें ना चलने से कई लोगों को सरकारी राशन की सुविधा नहीं मिल पा रही है और कई लोग सरकार की इस योजना से महरूम रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

इस मौके पर कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने अधिकारी से लो वोल्टेज की समस्या का निदान करने की मांग की। वहीं, दूरदराज के क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कों की जल्द से जल्द मरम्मत करने की मांग को दोहराया। अधिकारी ने इस अवसर पर मौजूद संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश किए और लोगों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। एडीसी संदेश कुमार शर्मा ने बताया कि 25 अक्तूबर को आईकॉनिक वीक के तहत सुकराला गांव में सरकार की ओर से विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कई प्रसिद्ध गायक महामाई का गुणगान करेंगे उन्होंने इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने को कहा। वहीं बिजली विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर निरंतर पेयजल और बिजली सप्लाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कई पंचायतों के पंच, सरपंच और सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें