फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग शिविर में लोगों ने सीखे प्राणायाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मांडली गांव में बुधवार को सात दिवसीय योग शिविर आयोजित किया गया। पतंजलि योग समिति बिलावर की ओर से आयोजित शिविर में पहुंचे लोगों को प्रभारी अंग्रेज सिंह ने अनुलोम विलोम, कपालभाति और अन्य कई प्राणायाम करना सिखाए। इस अवसर पर प्रभारी ने कहा कि हर दिन में प्राणायाम करने से कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों से निजात मिल सकती है। उन्होंने शिविर में पहुंचे लोगों को सेहतमंद रहने के लिए कई जानकारियां दी। प्रभारी ने बताया कि पतंजलि योग समिति का उद्देश्य लोगों को निरोग रखना है। उन्होंने कहा कि योग सीखने के इच्छुक लोग मांडली में सुबह 5:30 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक पहुंचकर योग करना सीख सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें