बिलावर। उपमंडल के पर्यटक स्थलों को जोड़ने वाली सुकराला से घट सड़क पर तारकोल बिछाने का काम वीरवार से शुरू हो गया। इसका शुभारंभ जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य विक्रम सिंह ने किया। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बिलावर के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने बताया कि 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर तारकोल बिछाने के लिए सरकार की ओर से 2,7000000 की धनराशि खर्च की जाएगी।
अधिकारी ने कहा कि 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर तारकोल बिछाने का काम दो सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर पीएमजीएसवाई बिलावर के सहायक कार्यकारी अभियंता संबंधित ठेकेदार सहित मौजूद रहे। संवाद