फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। धर्म और संस्कृति को बढ़ावा देने के तहत शहर के रामलीला मैदान में दो दिवसीय रामलीला मंचन प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। शनिवार देर रात शुरू हुए इस आयोजन का शुभारंभ कीड़ियां गंडियाल ब्लॉक से जिला विकास परिषद सदस्य डॉ श्वेता ने किया।
विज्ञापन

आयोजन में पहली प्रस्तुति केडीआर कठुआ द्वारा दी गई। उसके उपरांत शिवा ड्रामेटिक क्लब वार्ड नंबर 18 के कलाकारों ने अपने दृश्य पेश किए। वहीं अंत में नगरी बत्ती मोड़ रामलीला क्लब के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर आयोजन कमेटी के देवेंद्र सिंह अंडोत्रा ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में कठुआ जिला के अलावा रियासी से भी रामलीला क्लब अपने बेहतरीन दृश्यों का प्रदर्शन करने के लिए आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 40 मिनट के दृश्य के दौरान सभी क्लबों को अपने प्रस्तुति देनी होगी, जिसका निर्णायक मंडल में शामिल वरिष्ठ कवि और कलाकार सुनील दत्त शाद, निर्देशक राजेंद्र वैद और वरिष्ठ कलाकार इंद्रपाल गुप्ता द्वारा अवलोकन कर प्रथम द्वितीय और तृतीय रहे क्लबों की घोषणा की जाएगी। जिसमें प्रथम स्थान हासिल करने वाले क्लब को 11 हजार नकद और ट्रॉफी, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले क्लब को 51 सौ रुपये नकद और ट्राफी और तृतीय स्थान पर आने वाले कल को 31 सौ रुपये नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा, ताकि इन क्लबों के कलाकारों को प्रोत्साहन मिल सके। वही इस मौके पर डॉ. श्वेता ने आयोजन कमेटी के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें