फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम को वनवास और भरत के लिए मांगी राजगद्दी

विज्ञापन
बसोहली के सननघाट में आयोजित रामलीला मंचन में भाग लेते कलाकार। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। सननघाट में आयोजित रामलीला के छठे दिन राम बनवास का मंचन किया गया। रामलीला के मंचन के दौरान सर्वप्रथम कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वचन मांगे। पहले वचन से राम के लिए 14 वर्षों का वनवास और दूसरे वचन से भरत को राज सिंहासन मांगा। राजा दशरथ के बहुत समझाने के बाद भी कैकेयी अपने वचनों पर अडिग रहती हैं। इसके बाद राम, सीता और लक्ष्मण सन्यासी की वेशभूषा धारण कर राजा दशरथ एवं तीनों रानियों से आज्ञा लेकर वन की ओर प्रस्थान करते हैं।
विज्ञापन

राम को वन जाता देख रामलीला मैदान का पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठता है। पुत्र वियोग में दशरथ अपने प्राण त्याग देते हैं। भरत को जब यह जानकारी मिलती है कि राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ है तो वह अपनी मां कैकेयी से बहुत नाराज होते हैं। राम को वन से वापस लाने के लिए भरत वन चल देते हैं। वन में भरत की भेंट राम से होती है। भरत ने राम से वापस राजमहल चलने का आग्रह करते हैं लेकिन राम उन्हें पिता के वचन का पालन करने की बात कहते हैं और जाने से मना कर देते हैं। रामलीला के इन दृश्यों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें