फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 विद्यार्थियों का हुआ यज्ञोपवीत संस्कार

विज्ञापन
बिलावर के गुप्त गंगा गुरु नाल मंदिर में आयोजित यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थ? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। बिलावर के गुप्त गंगा गुरु नाल मंदिर में वीरवार को सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमंडल के अलग-अलग स्थानों से पहुंचे 15 विद्यार्थियों का सामूहिक यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार संपन्न हुआ। विद्यार्थियों को यज्ञोपवीत संस्कार के तहत जनेऊ धारण करवाया गया।
विज्ञापन

यज्ञोपवीत संस्कार से पूर्व सभी विद्यार्थियों का मुंडन करवाया गया। इसके बाद में विधि-विधान से भगवान गणेश सहित अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया गया। विद्यार्थियों को अधोवस्त्र के साथ माला पहना कर बिठाया गया। इसके बाद विनियोग मंत्र, ब्रह्मचर्य के पालन की शिक्षा के साथ धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। गुरु ने विद्यार्थियों के कानों में गुरु मंत्र दिया। पंडित राधा कृष्ण शास्त्री और राजेश शास्त्री ने बताया कि वैदिक धर्म में यज्ञोपवीत दशम संस्कार है और 16 संस्कारों में से एक है। उन्होंने कहा कि यज्ञोपवीत एक तरह से बालक को यज्ञ करने का अधिकार देता है। आयोजन में पहुंचे पंडितों ने बताया कि भगवान रामचंद्र और भगवान कृष्ण का भी गुरुकुल में जाने से पहले यज्ञोपवीत संस्कार हुआ था। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें