फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हार सड़क पर गिरे मलबे को जल्द हटाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। ब्लॉक दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक का आयोजन लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के मीटिंग हाल में हुआ। इस दौरान एडीसी ने लोक निर्माण विभाग को मल्हार सड़क पर गिरे हुए मलबे को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया। साथ ही नवरात्रों के लिए बाला सुंदरी भवन और मंदिर को जाने वाले रास्ते पर पेयजल की व्यवस्था करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस के अवसर पर ब्लाक चेयरमैन बिलावर अशोक कुमार ने अधिकारी को अवगत करवाया के उनके ब्लॉक की 14 पंचायतों में वर्ष 2018 और 19 की दो करोड़ 31 लाख रुपये की बकाया राशि है, जिसका भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की। धार डूगनु पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार ने उनके गांव को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत करने की मांग की। हौटार पंचायत के सरपंच ने अधिकारी को अवगत करवाया कि वन विभाग के ढीले रवैए से कुछ बकरवाल समुदाय के लोग जंगलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे रोका जाना चाहिए। दूरदराज क्षेत्र से आए लोगों ने अधिकारी को अवगत करवाया की आंगनबाड़ी सेंटरों में बच्चों को सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई गई न्यूट्रिशन की जांच करवाई जाए। कई सेंटरों में न्यूट्रिशन नहीं मिल पा रही है। इस अवसर पर अन्य कई पंचायतों से आए लोगों ने अधिकारी को पानी, सड़क, बिजली की परेशानियों से अवगत करवाया। इस मौके पर तहसीलदार बिलावर पंकज शर्मा सहित कई अधिकारी व कई जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें