फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने पर वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क न पहनने पर वसूला जुर्माना
विज्ञापन

कठुआ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन ने एक बार फिर शहर में कोविड नियमों के प्रति सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को जिला प्रशासन गठित टीम ने डीसी कार्यालय परिसर व उसके आसपास कार्यवाई करते हुए दर्जनों लोगों के चालान करते हुए उनसे जुर्माने के तौर पर 4 हजार 7 सौ रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का उपयोग न करने वालों को लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी देकर कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व तहसीलदार गौरव शर्मा ने कहा कि जिला में कोरोना के मामलों के कम होने के बाद से देखने में आ रहा है कि काफी संख्या में लोग कोरोना के बचाव लिए बनाए गए नियमों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन एकबार फिर से सख्ती करने के लिए मजबूर हुआ है। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। लिहाजा लोग नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें