फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों की हड़ताल जारी

Mon, 04 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
कानपुर प्रदर्शन - फोटो : self
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में काम काज ठप कर विरोध की राह पर निकले स्वर्णकारों ने रविवार को भी स्वर्णकार संघ के बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्वर्णकारों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बजट के दौरान एक्साइज ड्यूटी के नाम पर कर बढ़ाकर स्वर्णकारों समेत शिल्पकारों को एक बड़ी परेशानी में डाल दिया है। संघ के प्रधान जगदीश सहदेव ने कहा कि वह किसी प्रकार का उग्र रुख नहीं अपनाना चाहते हैं, लेकिन जिस प्रकार से केंद्र सरकार ने अड़ियल रवैया अपना रखा है, उससे तो लगता है कि सरकार को कामगार वर्ग की कोई परवाह नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार चाहे, जो फैसला ले वह तब तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी। प्रदर्शनकारियों में काका धमालिया, विक्की धमालिया, विशाल शर्मा, दीपक कुमार, देस राज, सरदारी लाल धमालिया ने कहा कि सरकार को उनकी मांग पूरी करनी होगी, क्योंकि सरकार का फैसला उनके साथ-साथ जनता के हित में भी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में सरकार को हर हाल में अपना फैसला वापस लेना चाहिए और एक्साइज ड्यूटी को वापस लेना चाहिए। इस मौके पर  राम कुमार, पवन कुमार,     संजीव   आदि सहित कई अन्य भी शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें