पल्ली मोड़ में हाइवे अथारिटी द्वारा बनाए जा रहे नाले को लेकर रोष जताते स्थानीय, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। पल्ली मोड़ में हाईवे प्राधिकरण विस्तारीकरण का कार्य कर रहा है। लेकिन, नाले के गलत ढंग से हुए निर्माण के प्रति लोगों में रोष है।
प्राधिकरण की ओर से हाईवे के किनारे पर तैयार किए जा रहे नाले में लीकेज के कारण आसपास के घरों और दुकानों पर नुकसान होने का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले में हस्तक्षेप किया जाए, और इससे पहले कि उनके लिए यह आजीवन की मुसीबत बन जाए, इसमें सुधार कराया जाए।
सोमवार को पल्ली मोड़ पर एकत्रित ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य के बीच बारिश ने गुणवत्ता और अव्यवस्था की पोल खोल दी है। विकास होना चाहिए, लेकिन इसमें यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लोगों को नुकसान न हो। हाईवे प्राधिकरण के विस्तारीकरण कार्य के बीच हाईवे किनारे नाले का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों के घर और दुकानें पहले ही काफी नीचे चले गए हैं। अब नाले में बारिश का पानी बहने की बजाय दुकानों और घरों की ओर रिसने लगा है। नाले का बहाव ढलान की ओर नहीं है। ऐसे में आने वाले समय में कई घरों और दुकानों को नुकसान होने का अंदेशा है।