फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली नगर में धड़ल्ले से हो रहा पॉलिथीन का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। नगर में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए न तो प्रशासन गंभीर है और न ही नगर कमेटी इस पर ध्यान दे रही है। पंजाब से अटल सेतु के रास्ते बड़ी मात्रा में पॉलिथीन की खेप बसोहली पहुंच रही है, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो रही। हैरानी की बात है कि अटल सेतु जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार है और यहां पुलिस नाके के साथ वन विभाग की चौकी भी है, लेकिन पॉलिथीन की सप्लाई पर रोक नहीं लग पा रही। नगर के निवासी राहुल कपूर, अंकुश मेहरा, मोजिम रफीक ने बताया कि बस अड्डे के साथ अन्य स्थानों पर पॉलिथीन के ढेर नजर आते हैं। आरोप लगाया कि कई व्यापारी नगर कमेटी की मिलीभगत से धड़ल्ले से पॉलिथीन बेच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर कमेटी के उपाध्यक्ष अभिनव राजदान ने कहा कि पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध है। लोग बाजार से सामान ले जाने के लिए कागज, कपड़े व जूट के थैले का इस्तेमाल करें। नगर कमेटी की एक बैठक में सभी पार्षदों की मौजूदगी में एक प्रस्ताव पास किया जाएगा, जिसमें पॉलिथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर चर्चा की जाएगी। स्थानीय स्तर पर जूट, कपड़े व कागज के थैले बनाने के साथ युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएंगे। इसमें नगर कमेटी के सहयोग की भी जरूरत है, क्योंकि स्वच्छ भारत मिशन के तहत इसके लिए सरकार फंड भी जारी करती है।
---
पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि कितने माइक्रोन लिमिट का पॉलिथीन सरकार की ओर से पास किया गया है। अटल सेतु पर पुलिस को भी इस पर सख्ती करने के निर्देश दिए जाएंगे। नगर कमेटी को भी जमीनी स्तर पर पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए जांच अभियान चलाने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलकराज थापा, एडीसी बसोहली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें