फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के 80 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। परिवहन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद कठुआ में अनिवार्य रूप से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस की टीमों ने जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग के पास, शहर में कालीबड़ी और नहर के पास नाके लगाकर बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के सड़क पर दौड़ रहे 80 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से शुरू की गई मुहिम के बारे में डीटीआई पवन सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के निर्देश का कड़ाई से पालन करवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपने वाहनों के लिए जल्द हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लेने की अपील की। बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहनों की सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसमें एक लेजर कोड होता है, जिसके माध्यम से वाहन किसके नाम से पंजीकृत है यह आसानी से पता लगाया जा सकता है। केंद्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले 12 अंकों के नंबर से वाहन चोरी हो जाने पर उसे आसानी से तलाश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें