फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस पर पहुंचे 10 मुलाजिम मिले संक्रमित, फिर भी चला कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बिलावर। बिलावर में बुधवार को ब्लॉक दिवस पर पहुंचे 84 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें 10 सरकारी मुलाजिम संक्रमित मिले, जिसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर डीसी की उपस्थित में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कार्यक्रम करवाया गया। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर कोरोना टेस्ट किए, जिनमें अलग-अलग विभागों से 10 मुलाजिम संक्रमित पाए गए। बीएमओ बिलावर डॉ. गंगाराम ने बताया कि संक्रमित लोगों को घर भेजकर आइसोलेट कर दिया गया है। बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजकीय डिग्री कॉलेज बिलावर में कोविड केयर सेंटर स्थापित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, प्रवेशद्वार लखनपुर और कठुआ में हुई कोरोना जांच के दौरान और 227 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में बीते 24 घंटे में सौ और लखनपुर प्रवेशद्वार पर की गई जांच में 127 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। इसके बाद जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं।
बुधवार को सामने आए मामलों में 22 परोल, 26 कठुआ, 16 हीरानगर, 22 बिलावर, 10 बसोहली और चार मामले बनी से कोरोना के सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी गई है। संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है और कठुआ शहर के लगभग हर वार्ड से बड़ी संख्या में संक्रमित सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुधवार को भी कई जगह रैंडम जांच में जुटी रहीं। मिडिल स्कूल घाटी में तैनात आठ शिक्षकों में से दो को जांच के दौरान संक्रमित पाया गया। जिले में पूर्व में संक्रमित पाए गए लोगों के दस दिन की अवधि पूरी होने के बाद उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में जिले में बुधवार को सक्रिय मामलों का आंकड़ा 557 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें