फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गन अप्पर ए पंचायत में निजी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बग्गन अप्पर ए पंचायत के दलेउ गांव के लिए शुक्रवार को मिनी बस सेवा की शुरुआत हो गई। गांव में पहली बार मिनी बस पहुंचने पर गांव वासियों ने मिनी बस चालक को फूल मालाएं पहना कर खुशी का इजहार किया। सरपंच मक्खन जमोडिया ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्र में पहली बार मिनी बस पहुंचने से इलाके के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर दिन दोपहर तीन बजे बिलावर के बस स्टैंड से मिनी बस दलेउ गांव के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर बैंक बग्गन की शाखा से होकर यह मिनी बस हायर सेकेंडरी स्कूल के पास से गुजरती हुई गांव पहुंचेगी। सरपंच ने कहा कि हर दिन सुबह आठ बजे गांव से बस बिलावर के लिए रवाना होगी। गांव में मिनी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूरदराज के इलाके के लोगों को पिछले कई वर्षों से गांव में पहुंचने के लिए करीब दो घंटे का पैदल सफर तय करना पड़ता था। मिनी बस सेवा शुरू होने के बाद अब इलाके के हजारों लोगों को पैदल आना जाना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें