फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू

विज्ञापन
बसोहली के रामलीला मैदान का दौरा करते एडीसी बसोहली तिलक राज थापा। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। आगामी रविवार को बसोहली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को एडीसी बसोहली तिलकराज थापा ने एसडीपीओ बसोहली शाजिया मीर, लोक निर्माण और पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों के साथ रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। यहां केंद्रीय मंत्री के दौरे के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदीश राज सपोलिया, नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने एडीसी को केंद्रीय मंत्री के दौरे की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर स्टेज बनाने व अन्य इंतजाम करने के लिए सुझाव व विचार विमर्श भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मौसम के अनुरूप वाटर प्रूफ टेंट लगाए जाएंगे। नगर कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि यहां केंद्रीय मंत्री को क्षेत्र की सभी समस्याओं से अवगत करवाकर उनके समाधान की मांग की जाएगी। वहीं, केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में लोगों को भी संबोधित करेंगे। एसडीपीओ बसोहली को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंड चिकित्सा अधिकारी को रामलीला मैदान के भीतर प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की वैक्सीनेशन रिपोर्ट की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें