फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में रातभर जागरण कर महादेव की महिमा का किया बखान

विज्ञापन
शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिवदुर्गा मंदिर में चार प्रहर की पूजा करते भक्त। सं? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। महाशिवरात्रि के पर्व पर होने वाले कार्यक्रमों का सिलसिला जिले भर के शिवालयों में दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान भक्तों ने देवों के देव महादेव का विधिविधान से पूजन किया गया। वहीं मंदिरों में रात भर जागरण कर महादेव की महिमा का बखान किया। शहर के महाकालेश्वर मंदिर में बीती रात जागरण का आयोजन किया गया गया। इस दौरान जंगमों ने भगवान शिव के विवाह का वृतांत सुनाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को अभिभूत किया।
विज्ञापन

वहीं मंदिर में जुटे श्रद्धालुओं ने पुरोहितों की ओर से किए जा रहे मंत्रोचारण के बीच चार प्रहर की पूजा में भाग लेकर भगवान के रुद्र रूप का अभिषेक किया। इसी प्रकार शहर के प्राचीन बावलियों के पास स्थित शिवमंदिर, मुख्य बाजार स्थित गुफा मंदिर, पारलीवंड स्थित मठ मंदिर, सहार खड्ड स्थित शिव मंदिर के अलावा अन्य शिवालयों में रात के समय होने वाली पूजा का कार्यक्रम जारी रहा। जिसके कारण पूरी रात शिवालयों में रौनक बनी रही। वहीं दिन में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिवमंदिर, सावन चक स्थित संकटमोचन शिव मंदिर, सहार खड्ड स्थित शिवमंदिर के अलावा मुख्य बाजार में भगवान शिव के भक्तों की ओर से विशाल भंडारे आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें