फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषार्थ करने वाले के पास गरीबी नहीं आती

विज्ञापन
बिलावर के देवल में आयोजित सत्संग में उपस्थित श्रद्धालु। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। सोमवार को देवल गांव में एक दिवसीय धार्मिक सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के कई महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कथावाचक सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुरुषार्थ करने वाले के पास गरीबी नहीं आती और जप करने वाले के पास से दुख दूर रहता है। मौन रहने पर लड़ाई-झगड़ा नहीं होता और व्यक्ति को भय नहीं होता है। उन्होंने सत्संग में पहुंचे श्रद्धालुओं को धर्म के मार्ग पर चलने को कहा।
विज्ञापन

अंत में कथावाचक ने कहा कि जप का इस जीवन में बहुत महत्व है क्योंकि इससे मन की एकाग्रता सिद्ध होती है और फिर मनुष्य ध्यान का अभ्यास कर समाधि को उपलब्ध हो जाता है। जब तक मन की एकाग्रता और ध्यान की स्थिति प्राप्त ना हो तब तक ईस्ट सिद्धि नहीं मिलती है। मनुष्य को अनावश्यक बोलते नहीं रहना चाहिए। मौन धारण करने से विवाद नहीं होते और जागृत अवस्था में रहने से भय नहीं लगता। इस मौके पर भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ जिसमें कई श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सत्संग के समापन पर आरती का आयोजन भी हुआ जिसके बाद लोगों में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें