राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी, संवाद।
- फोटो : KATHUA
कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव और स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज की एनएसएस इकाई ने चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्वच्छ भारत हरित भारत विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बीस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. ऋतु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंद्राल की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान प्रो. राजेश चलोत्रा, डॉ. रेणु गुप्ता और डॉ. रचना देवी ने जज की भूमिका अदा की। प्रतियोगिता में बविता देवी को प्रथम, साक्षी भाऊ और खुशी जसरोटिया को संयुक्त रूप से द्वितीय और शीतल देवी और अलीशा को तृतीय स्थान मिला।
वहीं, मोहित वर्मा को प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना स्थान प्रदान किया। जिन्हें कॉलेज ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी प्रतिभागिता प्रमाण पत्र के साथ प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित प्रभारी प्राचार्य प्रो. राज किरण ने विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रतियोगिता के दौरान प्रो. कैलाश, प्रो. सुमित दुबे, प्रो. शुभ कुमार, प्रो. अमित दुआ, प्रो. कामिनी कपूर और प्रो. रजनीश ईशर भी मौजूद रहे।