फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 कुंतल पॉलीथिन बरामद की

विज्ञापन
लखनपुर में जब्त की गई पॉलीथिन की जांच करती बिक्री कर विभाग की टीम। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। एक तरफ प्रशासन श्री अमरनाथ यात्रा को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रहा है। वहीं प्रदेश में प्रतिबंधित पॉलिथीन के कारोबार को अंजाम देने वाले अभी से स्टाक करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से मंगा रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात लखनपुर में बिक्री कर विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान ऐसे प्रयास को विफल करते हुए करीब 34 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद किया है। नई दिल्ली से ट्रक नंबर जेके 03 जे- 3760 से श्रीनगर जा रही इस खेप की बरामदगी को बिक्री कर विभाग अपनी बड़ी सफलता बता रहा है।
इस संबंध में रंजीत सिंह उपायुक्त बिक्री कर विभाग ने बताया कि लखनपुर में उनके विभाग की टीम द्वारा इस तरह के औचक निरीक्षण अक्सर किए जाते है। मंगलवार रात भी विभाग की टीम ने नई दिल्ली से श्रीनगर की ओर जा रहे ट्रक को जांच के लिए रोका पूछताछ में ट्रक चालक द्वारा ट्रक में पैकिंग मैटेरियल लोड होने की जानकारी दी गई, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में पैकिंग मैटेरियल मंगाए जाने की बात गले नही उतर रही थी। लिहाजा ट्रक को गहन जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 92 बैग्स में 34 कुंतल प्रतिबंधित पॉलिथीन की खेप बरामद की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रक से कुछ अन्य सामान भी लाया जा रहा था। इसके बिलों का सत्यापन किया जा रहा है, अगर उसमें कोई गड़बड़ी पाई गई। तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
जबकि पॉलिथीन पकड़े जाने के इस मामले में ट्रक को अगली कार्रवाई के लिए जब्त पॉलिथीन के साथ प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा स्थापित एंटी पॉलिथीन चेक पोस्ट के हवाले कर दिया जाएगा।
विदित रहे कि श्री अमरनाथ यात्रा को पॉलिथीन मुक्त बनाए रखने के लिए पहले ही प्रशासन ने डिप्टी कमिश्नर स्टेट टैक्सेज लखनपुर और मंडल अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण विभाग को निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा जिले के सभी लॉजमेंट सेंटरों, लंगर स्थलों, ढाबों में पॉलिथीन का इस्तेमाल न हो इसकी जिम्मेदारी एसएसपी कठुआ, संबंधित मेजिस्ट्रेट, जोनल, सेक्टोरल और नोडल अधिकारियों को सौंपी गई है।
वहीं, नगर परिषद कठुआ के सीईओ और परोल, हीरानगर के ईओ को जिम्मेदारी दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि न तो पालीथिन की बिक्री हो और न ही इस्तेमाल। यात्रा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने की जिम्मेदारी एसीडी कठुआ और सहायक आयुक्त पंचायत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें