फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत

विज्ञापन
एसएसपी कार्याल्य के नजदीक बस से कुचलकर पुलिसकर्मी की मौत के बाद मौके पर मौजूद लोग। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुुआ। शहर के कॉलेज रोड पर वीरवार की शाम को सुपर फास्ट बस की चपेट में आने से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। युवक बाइक से कहीं जा रहा था और वह पुलिस लाइन में तैनात था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जीएमसी कठुआ पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अजातशत्रू (27) पुत्र शीत्ती राज उतरी का रहने वाला था। पिता की मृत्यु के बाद आश्रित कोटे में उसे पुलिस विभाग में नौकरी मिली था। वीरवार की शाम को वह किसी काम से मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। एसएसपी कार्यालय के सामने गली से निकलते ही उसे एक सुपर फास्ट बस ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे आनन-फानन में जीएमसी कठुआ ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को परिजनो को सौंप दिया है। अजातशत्रु के मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। तीन बहनों में अजातशत्रु अकेला भाई था। पहले पति और अब बेटे की मौत से बुजुर्ग मां के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर कानूनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं गुस्साए लोगों ने दुर्घटना स्थल सड़क पर खड़ी एक कार के सीसे तोड़ दिए। वहीं, घटना के चलते मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। इससे कॉलेज रोड अवरुद्ध् हो गया। पुलिस ने आनन-फानन में लोगों को हटाकर मार्ग मार्ग पर आवागमन बहाल कराया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने हुई इस घटना के लिए सड़कों के किनारे होने वाली अवैध पार्किंग व अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया। घटना पर अपना दुख जता रहे देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पिता जिनकी जम्मू कश्मीर पुलिस सेवा के दौरान हुई मौत के बाद उनके बेटे को मृतक आश्रित कोटे के तहत पुलिस सेवा का अवसर मिला था और अभी कुछ दिन पूर्व ही उसने अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी। उसकी मौत से बुजुर्ग मां का सहारा छिन गया है। वरिष्ठ नागरिक ज्ञान सिंह पठानिया ने कहा कि अभी पंद्रह दिन पूर्व इसी सड़क पर शादी समारोह में शरीक होने के लिए जा रही एक 40 वर्षीय महिला को बस ने कुचल दिया था और उसकी मौत हो गई थी। अब यह दूसरी दुखद घटना हो गई है। जिसके कारण एक और परिवार को अपने जवान बेटे की मातम मनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व नगर परिषद की ओर से पार्किंग का इंतजाम न होने से सड़क पर लोग वाहन खड़ा करते हैं और हादसे हो रहे हैं। अवैध पार्किंग से सिकुड़ी इन सड़कों पर फर्राटा भरने वाले बड़े व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए भी कोई प्रयास नही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें