फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दिव्यांगों को दी व्हील चेयर

विज्ञापन
सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को ट्राई साइकिल वितरित करते एसएसपी व अन्य अधिकारी। स - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत कठुआ पुलिस ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए शारीरिक रूप से दिव्यांगों की सहायता के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। बुधवार को जिला पुलिस लाइन कठुआ में व्हील चेयर वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें एसएसपी रोमेश चंद्र कोतवाल ने 10 शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगों को व्हीलचेयर वितरित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति को भी वह समाज के अन्य लोगों की तरह ही जीवन जीने के अवसर देने का पुलिस हर संभव प्रयास करती है। इसलिए मानवता के कारण पुलिस ऐसे लोगों की सहायता के लिए जहां भी आवश्यक हो उनकी उचित देखभाल और ध्यान देने के लिए आगे आती है। पुलिस हमेशा विभिन्न माध्यमों से जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी ऐसा ही करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर एएसपी सुरेश कुमार चिब, उपाधीक्षक डीएआर सुखदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें