फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अवैध खनन पर 95 फीसदी तक लग गई है रोक

विज्ञापन
लखनपुर पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। पंजाब में अवैध खनन पर 95 फीसदी तक रोक लगा दी गई है। बीते साल बीस दिनों में जितना खनन वैध रूप से किया जाता था अब उससे दोगुना या ढाई गुना किया जा रहा है। राजस्व माइनिंग माफिया की जगह सरकारी खाते में जा रहा है। पंजाब में विकास कार्यों के लिए खनन सामग्री की जरूरत है, लेकिन स्थिति को ऐसे नियंत्रित किया गया है कि हर एक गाड़ी और किए गए खनन पर पंजाब सरकार ने नियंत्रण रखा है।
विज्ञापन

यह बातें जम्मू-कश्मीर में पहुंचे पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहीं। उन्होंने दो टूक कहा कि पंजाब में या तो खनन माफिया रहेगा या फिर हरजोत सिंह बैंस। कहा कि आप आदमी पार्टी की भ्रष्टाचार को लेकर नो टालरेंस नीति है। बैंस ने कहा कि देश इस साल आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, लेकिन इन 75 वर्षों में देश स्वास्थ्य और शिक्षा में कामयाबी हासिल नहीं कर पाया। इसी के बीच आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आम लोगों की सरकार चलाकर दिखाई है। मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी अस्पतालों में इलाज मुफ्त है। राजनीति की अगली सीढ़ी पंजाब में चढ़ी गई जहां पंजाबियों ने जो फैसला लिया वो एतिहासिक है। आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पंजाब में भ्रष्टाचार खत्म हो चला है। चुनावी वादों को फौरी तौर पर निभाते हुए पंजाब कैबिनेट ने 36 हजार नौकरियां दी, मुफ्त बिजली की पूरी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 15 अगस्त को 75 मोहल्ला क्लीनिक पंजाब में दिए जाएंगे। बताया कि यही बदलाव की लहर हिमाचल, गुजरात और जम्मू कश्मीर में भी चल रही है। रोजाना यहां के बहुत से निवासी अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं से मिलते है और बताते हैं कि प्रदेश बहुत बेसब्री से उनके स्वागत को तैयार है।
हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि उन्हें जम्मू कश्मीर में पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया है। पूर्ण विश्वास है कि ऐसी टीम खड़ी की जाएगी कि जैसे दिल्ली में बदलाव हुआ जम्मू-कश्मीर में भी हर निवासी को मुफ्ती बिजली, सुनिश्चित मुफ्त स्वास्थ्य और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। प्रदेश के स्थानीय मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें