फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट के गुडा कल्याल में अघोषित बिजली कटौती से पिछले 2 दिन से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश के बाद से बिजली सप्लाई ठप है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन

उच्चापिडं के रहने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि में पिछले एक महीने से बिजली के अघोषित कटौती से भी लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। बिजली के अघोषित कटों के कारण सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की है। लोगों का कहना है कि मरम्मत के नाम पर मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। घरों में इनवर्टर तक जवाब देने लग जाते हैं। समाजसेवी पंच रुखसार अख्तर ने कहा कि बिजली कटौती से लोगों को काफी परेशानी होती है। शिक्षक रोहित शर्मा ने बताया कि सुबह बिजली नहीं होने के कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। राहुल वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के चलते पढ़ाई प्रभावित है, लेकिन सुबह में बिजली नहीं होने से पढ़ाई और अत्याधिक प्रभावित हो रही है। समाजसेवियों का कहना है कि नगर में विद्युत सप्लाई फेल होने का मुख्य कारण अधिकारियों की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें