फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित हैं गोविंदसर गांव के लोग

विज्ञापन
गोविंदसर गांव में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। डेंगू के डंक से ग्रसित शहर से सटे गांव गोविंदसर में जम्मू कश्मीर ब्लड डोनर्स ग्रुप की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित शिविर के दौरान गांव के करीब दो सौ मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराया और निशुल्क दवाएं प्राप्त किया। इस दौरान डॉ दमन सिहं ने कहा कि शिविर में आने वाले ज्यादातर मरीज तेज बुखार से पीड़ित है। ऐसे में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए गांव में विशेष जांच शिविर का आयोजन किए जाने की जरूरत है। ताकि डेंगू के मरीजों की पहचान कर उनका इलाज किया जा सके।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित नगरी ब्लॉक से जिला विकास परिषद के सदस्य व बसपा नेता संदीप मजोत्रा ने बताया कि गत दिनों गोविंदसर ग्रामीणों ने डेंगू की रोकथाम के लिए उपचार का प्रबंध कराए जाने की मांग की की थी। इसपर उन्होंने जम्मू कश्मीर ब्लड डोनर्स ग्रुप के साथ संपर्क कर इस शिविर का आयोजन किया है। ताकि गांव में रहने वाले गरीब लोगों को उनके घर पर ही बेहतर उपचार मिल सके। उन्होंने प्रशासन से गांव में सफाई व्यवस्था करने के साथ लोगों को उपचार गांव में देने की मांग की। गांव के बहुत से लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्थानीय लोगों ने जम्मू कश्मीर ब्लड डोनर्स ग्रुप की ओर से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए किए प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें