फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भोजन पर विशेष ध्यान दें

विज्ञापन
लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा प्रबंध का जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त गृह सचिव आरके गोयल साथ में मं? - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। सोमवार को प्रदेश सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव आरके गोयल ने यात्रा को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। कठुआ सहित प्रदेश के प्रवेशद्वार में बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

अतिरिक्त सचिव ने लखनपुर के स्टेट टैक्सीज विभाग में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। लॉजमेंट सेंटरों में सुविधाओं, वाहनों की आरएफआईडी टैगिंग, एसआरटीसी काउंटर की स्थापना, आपदा प्रबंधन, भोजन और खाने की गुणवत्ता की जांच, यात्रा मार्ग पर उचित स्वच्छता और पॉलिथीन विरोधी उपायों को लागू करने आदि पर भी चर्चा की। विस्तृत चली बैठक के बाद अतिरिक्त सचिव ने लखनपुर में टोल प्लाजा इमारत, लखनपुर कॉरिडोर, यात्रा रिसेप्शन काउंटर समेत आसपास के इलाकों का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने यात्रा संबंधित तमाम जानकारियां अतिरिक्त गृह सचिव को दी। जिसमें सुरक्षा, सुरक्षित पेयजल, बिजली आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाओं, स्वच्छता, शौचालयों के प्रावधान, स्वच्छता सुविधाओं, ठहरने और लंगर की सुविधा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था आदि से संबंधित कार्य योजना प्रस्तुत की गई। अतिरिक्त गृह सचिव ने विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए समन्वय से काम करने के निर्देेश दिए। बाद में अतिरिक्त गृह सचिव ने अमरनाथ यात्रियों के लिए टाउन हॉल कठुआ में स्थापित लॉजमेंट सेंटर का दौरा किया और यात्रियों के सुगम प्रवास के लिए की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद जिला जेल कठुआ का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त सचिव के दौरे के दौरान उनके साथ मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, एडीजीपी जम्मू जोन मुकेश सिंह, डीआईजी जेकेएस रेंज विवेक गुप्ता, डीसी कठुआ राहुल पांडे, एसएसपी कठुआ आरसी कोतवाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें