फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचों ने शुरू किया आमरण अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। तीन दिन भूख हड़ताल के बाद पथवाल पंचायत के पंचों ने सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बीडीसी चेयरमैन के कार्यालय के बाहर वीरवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। पंचों का कहना है कि बीडीसी चेयरमैन जानबूझकर इस मसले को लटका रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी निर्देशों के बावजूद फ्लोर टेस्ट नहीं कराया जा रहा है। बीडीसी चेयरमैन का कहना है कि अब यह मामला कोर्ट के अधीन हो गया है।
विज्ञापन

पंच सुरेश शर्मा ने कहा पंचायती राज एक्ट के तहत पंचायत के 11 में से 10 पंचों ने सरपंच को बर्खास्त करने की मांग को लेकर अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। इसके बावजूद बीडीसी चेयरमैन ने फ्लोर टेस्ट नहीं कराया। करीब एक महीना होने पर आज उन्होंने बताया कि यह मामला कोर्ट में है। इससे साबित होता है कि वह इसीलिए अपनी कार्रवाई को टाल रहे थे। उन्होंने कहा कोर्ट की ओर से ग्रामीण विकास विभाग को मामले की जांच की रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसमें कहीं भी बीडीसी चेयरमैन को फ्लोर टेस्ट से संबंधित कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं और न ही यह कोई स्टे आर्डर है। उन्होंने कहा हमें गुमराह किया जा रहा है लेकिन हम आमरण अनशन आखरी सांस तक जारी रखेंगे। इस मौके पर पंच नसीब चंद, पंच लाल सिंह, पंच भारत भूषण, पंच नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
--------------------------------------------------------------
मामला कोर्ट के अधीन है कुछ नहीं कह सकते
बीडीसी चेयरमैन रामलाल कालिया ने कहा कि बुधवार को ही पंचों से मीटिंग के लिए लेटर तैयार किया गया। ताकि उनसे बात की जा सके। लेकिन इससे पहले ही यह मामला कोर्ट में पहुंच गया। अब यह कोर्ट के अधीन है इसलिए इस पर हम कुछ नहीं कह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें