फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने किसानों को मुआवजा देने की मांग किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। करीब तीन दिन पहले बारिश से हुए नुकसान की भरपाई को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने डीडीसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों और डीडीसी ने सरकार से फसल की बर्बादी का आकलन करने की मांग की।
विज्ञापन

थडा कलवाल के सरपंच आनंद किशोर ने बताया कि ओलावृष्टि से फसल नष्ट हो चुकी है। राजस्व विभाग और कृषि विभाग की ओर से मौके पर जायजा भी लिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने एक लाख से भी ज्यादा किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ऋण लिया है। फसल बर्बाद हो जाने से ऋण चुकाना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दें, जिससे किसानों को राहत मिल सके। सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि द्रमणि पंचायत में कई गरीब किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सरसों की फसल लगभग गिर गई है, केवल 30% फसल ही धुप खिलने से सही हो पाई है। उनका कहना है कि वह छोटे किसान है और बहुत गरीब है, जिनके पास केवल दो, तीन कनाल जमीन ही उपलब्ध है। डीडीसी सदस्य नारायण दत्त त्रिपाठी ने कहा की ब्लॉक नगरोटा गुजरू में कृषि विभाग के चीफ की ओर से सर्वे किया गया है। जिसमें 70 से 80 प्रतिशत फसल बर्बाद होना पाया गया है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द खराब हुई फसल का मुआवजा किसानों को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें