कठुआ। जिले में कोरोना का एक और डेंगू के छह नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। वर्तमान में जिले में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर सात हो गए हैं। उधर, इस सीजन में सामने आए डेंगू के मामले बढ़कर 296 हो गए हैं। डेंगू के नए मामले जंगलोट, जगतपुर, गोविंदसर, वार्ड नंबर दस और लोगेट से रिपोर्ट हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित पाए गए लोगों के आसपास एंटी लारवा स्प्रे करने में जुट गई हैं। उधर, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की भी पहचान की जा रही है।