बिलावर। रामकोट के बस स्टैंड पर पैदल चल रहे एक बुजुर्ग राहगीर को जम्मू से अगली धार की तरफ जा रही बस ने जोरदार धक्का मार दी। इससे 90 वर्षीय मुंशी राम निवासी मकवाल की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा वीरवार दोपहर तीन बजे के करीब हुआ। वृद्ध निजी काम के लिए रामकोट गया था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में बिलावर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस को जब्त करके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के कारण का पता करने के लिए पुलिस जांच कर रही है।