कठुआ। आजादी का अमृत महोत्सव जन अभियान के तहत लखनपुर म्यूनिसिपल कमेटी ने कस्बे में सार्वजनिक शौचालयों पर सफाई अभियान चलाया। कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की अगुवाई में जारी अभियान के तीसरे दिन पार्षदों व सफाई कर्मचारियों ने मिलकर सार्वजनिक शौचालयों की सफाई की। म्यूनिसिपल कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र रैना ने बताया कि शौचालयों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि, लोगों को कस्बे में स्वच्छ वातावरण मिले। लोगों से अपील है कि वे खुले में गंदगी न फैलाएं, और स्वच्छता को बनाए रखने में कमेटी का साथ दें। संवाद