फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैपेक्स बजट के तहत कुल 2897 कार्यों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। चालू वित्त वर्ष के दौरान कैपेक्स बजट के तहत जिला विकास योजना कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विकास परिषद के अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल महान सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, लघु सिंचाई, प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, युवा सेवाएं और खेल, स्वास्थ्य, शहरी विकास, ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले कार्यों में डीडीसी, बीडीसी और पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान की समीक्षा की गई। इस मौके पर अधिकारियों ने डीडीसी चेयरमैन को बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए कैपेक्स बजट के तहत जिले के लिए कुल 2897 कार्यों को मंजूरी दी गई है। जिसमें से 2106 कार्यों को स्वीकृत किया गया है, और 1843 कार्यों के लिए निविदा के अलावा 294 कार्यों को निष्पादन के लिए आवंटित किया गया है।
उपायुक्त राहुल यादव ने जिले के पेयजल परिदृश्य पर जानकारी देते हुए कहा कि जिला कैपेक्स बजट के तहत 39 जलापूर्ति योजनाएं विभिन्न चरणों में लागू की जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत जिले की सभी 257 पंचायतों में ग्राम पानी समिति की ओर से तैयार डीपीआर को 10 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, मनरेगा मजदूरी के समय पर भुगतान पर उपायुक्त ने कहा कि जिले में 15 दिनों के भीतर मनरेगा भुगतान का 81 प्रतिशत तक दर्ज किया है। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को 15 दिनों के निर्धारित में भुगतान के सौ प्रतिशत वितरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देश दिया। डीडीसी चेयरमैन ने कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करें। ताकि, किसी भी तरह की रुकावट को बिना देर किए दूर किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों और पीआरआई से व्यक्तिगत रूप से काम की गुणवत्ता की निगरानी करने को कहा। ताकि, लोगों को टिकाऊ संपत्ति मिल सके।
बैठक में डीडीसी के सदस्यों की ओर से उठाए गए लघु खनिजों, खरीद मंडियों, पीएमएवाई, आदि से संबंधित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह ने पंचायती राज संस्थाओं को विभागों के साथ निकट संपर्क में काम करने के लिए कहा। ताकि, चालू वर्ष के लिए किए गए सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। बैठक में एडीडीसी कठुआ पुनीत शर्मा, सीपीओ कठुआ उत्तम सिंह, एसीडी कठुआ सोहन लाल, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पीडीडी, सिंचाई, पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंता, एडी एफसीएससीए, आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें