फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने दिए नवरात्र उत्सव की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शारदीय नवरात्र से पूर्व जिले के देवी मंदिरों में प्रशासन की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए डीसी कार्यालय में एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान सभी अधिकारियों को व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के निर्देश उपायुक्त राहुल यादव ने दिए।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर और धर्मस्थलों के प्रशासकों और पुजारियों पर जोर दिया, कि वे सभी कोविड से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए नवरात्र उत्सव के दौरान सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ सड़क, सफाई, निर्बाध बिजली, नियमित पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और दमकल की तैनाती पर विस्तार से चर्चा की।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों की मरम्मत कराने के साथ बिजली विभाग, जल शक्ति विभाग के इंजीनियरों को नवरात्र उत्सव के दौरान मंदिरों और सड़क पर पानी की आपूर्ति और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के अलावा नगर निकायों को निर्देशित किया कि वे मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई बनाए रखें।
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों से इस दौरान समन्वय बनाए रखने का आह्वान करते हुए अधिकारियों को त्योहार के सुचारू आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर करने को कहा। पर्व के दौरान यातायात विभाग को उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने त्योहार के दौरान बाजारों में बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों की दरों और गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा।
डीसी ने मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। वहीं, आरटीओ को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा मार्गों पर चलने वाले सार्वजनिक और निजी परिवहन में कोई ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग न हो। बैठक के दौरान माता बालसुंदरी, जसरोटा माता मंदिर, शेरकोटला मंदिर, आशापूर्णी मंदिर सहित अन्य मंदिर समितियों के प्रतिनिधियों ने डीसी के समक्ष अपने मुद्दों को रखा, और प्रशासन से तत्काल ध्यान देने की मांग की। मौके पर एडीसी कठुआ अतुल गुप्ता, एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा, एडीसी बसोहली तिलक राज थापा, एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया, पुलिस, यातायात एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें