फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में भाजपा नेताओं ने की पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा

विज्ञापन
नगरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते भाजपा जिला प्रभारी युद्ध्वीर सेठी, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन रविवार को समाधियां स्थल पर किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कंडी और सीमावर्ती इलाके के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। निकाय समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा यहां विशेष तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय वर्मा ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें। ताकि, सभी जरूरतमंद लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने से हो रही परेशानी पर उन्होंने कहा इस बारे में पार्टी के बड़े नेताओं से भी बात की गई है। उपराज्यपाल से भी अनुरोध किया है कि ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि धान की फसल को पर्याप्त पानी मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि उपराज्यपाल किसानों की परेशानी को जरूर समझेंगे और इसके समाधान पर गंभीरता से काम करेंगे। इसी दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सुना। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहनलाल, पूर्व विधायक कुलदीप राज, जिला महासचिव नरेश गोस्वामी, यश भारती, मुकेश पादा, रवि सलगोत्रा, पवन गुप्ता, तिलक राज, शमशेर सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें