फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सौ लोगों में मुफ्त बांटी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। आयुष की ओर से वीरवार को खनवाल गांव में शिविर का आयोजन कर लोगों को कोविड-19 से बचाव संबंधित जानकारी दी गई। इसी दौरान गर्भवती महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए प्रतिरक्षा बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाइयों का मुफ्त में वितरण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ अजय टिकू की देखरेख में लगे इस शिविर में डॉ रितु वाला ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट का खतरा मंडराने लगा है। इसलिए हमें इससे मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा। एहतियात बरतकर हमने कोरोना की दो लहरों को टक्कर दी है। आगे भी हमें इनका पूरा पालन करना होगा। तब ही हम नए वेरिएंट को आने से या फैलने से रोक सकते हैं। अपनी और अपने परिवार की रक्षा के लिए मुंह पर मास्क और दो गज की दूरी को कभी न भूलें। अपना खान-पान ऐसा रखें जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इसके लिए नियमित रूप से आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन करें। इसी दौरान उन्होंने एनीमिया की रोकथाम संबंधित भी लोगों को जानकारी दी और इसके लिए करीब 700 लोगों को मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयां भी दीं। इस मौके पर मौजूद स्थानीय सरपंच रीना देवी ने इस शिविर के लिए विभाग और डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें