कठुआ। वीरवार को शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 667 शिक्षकों के तबादलों की सूची जारी कर दी गई है। वर्ष 2017 के बाद जिले में पहली बार शिक्षकों के तबादले किए गए हैं। सरकार ने वार्षिक तबादला ड्राइव के तहत आनलाइन आवेदन मांगे थे। जिसमें दो हजार के लगभग आवेदन सामने आए थे।
इनमें से उपयुक्त मामलों को छंटनी कर मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से तबादलों के प्रयोगात्मक सूची जारी की गई। इसमें आई आपत्तियों पर गौर करने और सुधार के बाद च्वाइस पोस्टिंग अधिकतर शिक्षकों को दी गई है। शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरनोटी ब्लाक में 49, बसोहली में 40, भड्डू में 55, बिलावर में 56, घगवाल में 5, हीरानगर में 38, कठुआ में 89, लखनपुर में 61, महानपुर में 32, मल्हार में 40, मढ़ीन में 42, सल्लन में 45 और बनी में 115 शिक्षकों के तबादले किए गए हैं।