फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण के प्रति रैली निकालकर किया जागरूक

विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता रैली को रवाना करते राजकीय महिला डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। महिला सशक्तीकरण के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित जागरूकता रैली कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मोहन सिंह पठानिया ने रवाना किया। रैली में कॉलेज की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक, रेड-रिबन क्लब के सदस्य और एनसीसी कैडेटों ने भाग लेकर लोगों को समाज के निर्माण में महिला शक्ति के महत्व से परिचित कराया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कॉलेज में इस तरह की गतिविधि के आयोजन के लिए एनएसएस स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट और रेड-रिबन क्लब के स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को इस तरह की गतिविधि आयोजित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आज महिला सभी क्षेत्रों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, वे सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, चिकित्सा विभाग और यहां तक कि प्रशासनिक सेवाओं में भी कार्यरत हैं। इस अवसर पर एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण देव सिंह ने देश की कई प्रमुख महिलाओं की ओर से चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यक्रमों पर अपने विचारों को प्रस्तुत करने वाले छात्रों को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वयंसेवकों और कैडेट को समाज की महिलाओं को प्रेरित करने के लिए अपने गांवों के कोने-कोने में शिक्षा प्राप्त करने के लिए महिलाओं को जागरूक करने लिए कहा। इस अवसर पर एएनओ एनसीसी डॉ वैष्णो देवी, प्रो. पंकज नंदन, डॉ. नरेश, प्रो. राज कुमारी, प्रो. सोम राज, प्रो. विजय, प्रो. बरुन, प्रो. पल्लवी, प्रो. नरेश आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें