फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को बिना वजह बंद हुई बिजली तो बैठ जाएंगे हाइवे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। रात भर बिजली कटौती से परेशान लोगों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। लोगों ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिना वजह रात को बिजली बंद हुई तो रात को ही हाइवे पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, चड़वाल क्षेत्र में वीरवार शाम साढ़े छह बजे बिजली बंद हुई और शुक्रवार सुबह 10 बजे तक बंद रही। इस दौरान लोगों को मात्र 48 मिनट ही बिजली मिली। इस सप्ताह में यह दूसरी बार हुआ है, जब लोगों को रातभर बिजली बंद रहने से परेशान होना पड़ा है। लोगों का कहना है कि विभाग दिन में कई बार अनियमित कटौती करता है, और पूरी रात भी बिजली बंद रहती है।
रमन कुमार ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती से इनवर्टर पहले ही काम करना बंद कर चुके हैं, और जब रात को बिजली बंद रहती है तो गर्मी में सोना मुश्किल हो जाता है। वीरवार को पूरे परिवार ने छत पर बैठकर रात गुजारी है। विद्युत विभाग को मोटे बिल देने के बाद भी अगर छत पर बैठकर रातें गुजारनी हैं, तो क्यों न हाइवे पर बैठें? न तो बारिश थी, और न ही कोई तूफान आया। फिर भी रात भर बिजली बंद रही। यह इस सप्ताह में दूसरी बार हुआ है। अगर फिर ऐसा हुआ तो पूरे मोहल्ले को लेकर रात को ही हाईवे पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

इस इलाके के लोगों ने यहां के फोरमैन के तबादले की मांग भी की। उन्होंने कहा कि शाम ढलने के बाद न तो फोरमैन लोगों से बात करता है, न ही बिजली बंद होने की जानकारी अधिकारियों को देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें