फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने भेड़ों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रामकोट तहसील की सियालना पंचायत में तेंदुए ने दो भेड़ों को पशुशाला के भीतर जाकर मौत के घाट उतार दिया। गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की दस्तक से लोग डरे और सहमे हुए हैं। पंचायत के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की आधी रात को तेंदुआ पशुपालक रामदास के पशुशाला के भीतर आ गया। पशुशाला में बंद दो भेड़ों को तेंदुए ने मार डाला। जब घरवालों ने शोर मचाया तो तेंदुआ मरी हुई भेड़ों को पशुशाला में छोड़कर जंगल की तरफ चला गया।
विज्ञापन

सरपंच ने बताया कि तेंदुआ भूख मिटाने के चक्कर में और शिकार की तलाश में इन दिनों गांव के आसपास देखा जा रहा है और पिछले कई दिनों से गांव के आसपास तेंदुए को लोगों ने घूमते हुए देखा है। बताया कि कई बार रात के समय में तेंदुए को इलाके में गुर्राते हुए सुना जा रहा है। इस कारण लोगों ने अंधेरा होने के बाद अपने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। सरपंच ने कहा के इससे पहले कि तेंदुआ किसी और को अपना शिकार बनाए, जल्द से जल्द वन्यजीव विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए पंचायत में पिंजरे स्थापित करे। सरपंच ने यह भी मांग की है कि जिस पशुपालक की भेड़ों को तेंदुए ने मारा है, उसे मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें