कठुआ। आगामी 23 मार्च को जसरोटा स्थित कुलदेवता कालीवीर जी महाराज के देवस्थान पर होने वाली वार्षिक मेल के आयोजन से पूर्व जसरोटिया सनातन धर्म सभा ट्रस्ट की ओर से ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया है। रविवार को बरवाल गांव से शुरू हुई इस शोभायात्रा के दौरान सभा के दर्जनों पदाधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ कुलदेव का जयघोष कर यात्रा को रवाना किया।
इस मौके पर सभा के प्रधान रघुनंदन सिंह बबलू ने बताया कि आज से शुरू होने वाली यात्रा जम्मू कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब हिमाचल के करीब 60 गांव का भ्रमण करेगी। यात्रा के माध्यम से इन गांव में रहने वाले भगवान कालीवीर के भक्तों को उनका दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य कुलदेवता कालीवीर के भक्तों को वार्षिक मेल में आमंत्रित करना है। इसके अलावा इस यात्रा के माध्यम में कुलदेवता का दर्शन करने का लाभ उन लोगों को मिल पाता है। जो किन्ही कारणों से मेल में शामिल नही हो पाते है। जिसमें बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और बीमार लोगों को कुलदेवता के आशीर्वाद का सौभाग्य प्राप्त होता हैं।
उन्होंने बताया कि 9 मार्च तक चलने वाली इस यात्रा के बाद 11 मार्च से जसरोटा किला स्थित कुलदेव के स्थान पर श्रीराम चरित मानस पाठ का शुभारंभ होगा। 12 मार्च को श्रीराम चरित मानस पाठ के समापन पर हवन-यज्ञ और 13 मार्च को बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बाबा कालीवीर केवल जसरोटिया बिरादरी ही नही बल्कि कई अन्य बिरादरियों के कुल देवता और आराध्य है। लिहाजा सभी बिरादरी के सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होकर उनका आशीष ग्रहण करें। इस मौके पर बिरादरी के बीएस जसरोटिया, अखिलेश प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह जसरोटिया, भगवान सिंह जसरोटिया, स्वर्ण सिंह जसरोटिया, शिवराम सिंह जसरोटिया, हरदेव सिंह जसरोटिया, जगदीश सिंह जसरोटिया, तरसेम सिंह जसरोटिया, करतार सिंह जसरोटिया, रणधीर सिंह जसरोटिया, शोभा जसरोटिया आदि उपस्थित रहे।