फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने उन्नत कृषि के लिए किसान सोनू सिंह को सराहा

विज्ञापन
अपनी फसल की देखरेख करते बायोफोर्टिफाइड गोभी का उत्पादन करने वाले किसान सोनू सिंह। संवाद - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ के उन्नत किसान सोनू सिंह की प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिंह ने कार्यक्रम आवाम की आवाज में सराहना की है। उन्होंने उन्नत कृषि के लिए सोनू को बधाई देते हुए उन्हें अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बताया। उधर, उपराज्यपाल से सराहना मिलने के बाद सोनू सिंह भी खासे उत्साहित हैं। सोनू सिंह ने इसके लिए उपराज्यपाल का आभार जताया है।
विज्ञापन

अपने खेत में बायो फोर्टिफाइड गोभी की पैदावार और खास तौर पर पीली और बैंगनी गोभी का उत्पादन करने वाले किसान की खबर को अमर उजाला की ओर से दो फरवरी को प्रकाशित किया गया था। सोनू सिंह ने सरकारी से मदद की गुहार लगाई है कि प्रोत्साहित करने के साथ साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ छोटे किसानों तक भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि चार साल से वे जैविक खेती कर रहे हैं। खेती में तरह तरह का प्रयोग करते रहे हैं। प्रयोग को कृषि विभाग की ओर से प्रदर्शनी में रखा जाता है लेकिन आज तक किसी भी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिला है। यहां तक कि पॉली हाउस से लेकर वर्मी कंपोस्ट को लेकर भी उन्हें अबतक कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने अपील की है कि प्रदेश के किसानों को राहत तभी मिलेगी जब जमीनी स्तर पर योजनाओं का उन्हें लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें