फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकोदर की टीम ने जीता कबड्डी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पूर्व की परंपराओं का निर्वहन करते हुए शहर के वार्ड 12 स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कबड्डी मुकाबलों का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित मुकाबले में कठुआ जिला के साथ-साथ पड़ोसी राज्य पंजाब से आई आठ टीमों ने हिस्सा लेकर मुकाबले को रोचक बना दिया। करीब तीन घंटे चले इन मुकाबलों का हजारों खेल प्रेमियों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

कबड्डी मुकाबले का फाइनल गुरदासपुर और नकोदर के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में नकोदर की टीम ने जीत हासिल की, जिसे मुख्य अतिथि एवं डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन लाल सिंह ने 51 सौ रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
उपविजेता टीम को 31 सौ रुपये व स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। वही मंदिर कमेटी के प्रधान करण सिंह जम्वाल ने बताया कि मंदिर में इस कबड्डी के मुकाबले का आयोजन करने की परंपरा पुरानी रही है। गत वर्ष कोरोना के चलते यह आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार फिर से इसे पूरे उत्साह के साथ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें