हीरानगर। आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से रविवार को सीमावर्ती गांव बोबिया में जनसभा का आयोजन किया गया। जिला कोर कमेटी के सदस्य कन्नव खजूरिया ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महिला विंग की नेता एवं सरपंच रीना चौधरी मौजूद रही।
कन्नव खजूरिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमावर्ती लोगों के साथ किसी भी सरकार ने इंसाफ नहीं किया है। इससे आज भी सीमा से सटे गांवों के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। पाकिस्तानी गोलाबारी की वजह से इन इलाकों के लोगों के आर्थिक हालात भी ठीक नहीं है। इसलिए मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, पानी जैसी सुविधाएं इन लोगों के लिए बेहद जरूरी हैं और इसके लिए सिर्फ एक ही पार्टी काम कर रही है वह है आम आदमी पार्टी। उन्होंने कहा हमारी पार्टी यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ मुफ्त और अच्छी शिक्षा की व्यवस्था के लिए काम करेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई लोग पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हीरालाल वर्मा, सरपंच राकेश चौधरी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सोमराज वर्मा आदि मौजूद रहे।