फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी का सिर मुंडवाया, मुंह काला कर पूरे बाजार में घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/बसोहली। बसोहली सब डिवीजन की मारता नगरोटा पंचायत में मानसिक रूप से अस्थिर लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस से शिकायत के बजाय पंचायत ने अपना फैसला सुना दिया। आरोपी का सिर मुंडवाया गया। गले में जूतों का हार पहनाकर मुंह काला किया और फिर पूरे बाजार में घुमाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर एसएसपी कठुआ ने जांच के आदेश जारी कर दिए। एसडीपीओ और थाना प्रभारी से जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

नायब सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की नगरोटा में कपड़ों का काम सीखने के लिए आती थी। बीती शाम वह अपने घर को जा रही थी कि अचानक एक युवक अवसर पाकर लड़की से छेड़छाड़ करने लगा। लड़की की चीख सुनकर लोग वहां पहुंचे और लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। लड़की के परिजन वीरवार को इसकी शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन जा रहे थे, लेकिन इससे पहले पंचायत बुलाई गई। जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर आरोपी को सजा सुनाई गई। छेड़खानी के आरोपी युवक का मुंह काला करवाकर उसके गले में जूते का हार पहनाकर कर उसे नगरोटा इलाके में घुमाया गया।
नगरोटा प्रेहता पंचायत के वार्ड एक के पंच मोहम्मद शफी ने बताया कि एक लड़की से छेड़छाड़ के मामले पर पंचायत बुलाई गई। आरोपी को पंचायत ने सजा दी है, जिसके चलते मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। वहीं, एसएसपी कठुआ रमेश चंद्र कोतवाल ने कहा कि कानून को हाथ में लेने का पंचायत के पास कोई अधिकार नहीं है। जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें