फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में प्राथमिक उपचार केंद्र में एंबुलेंस नहीं, मरीज हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। तहसील रामकोट की पंचायत उच्चापिंड में स्थित प्राथमिक उपचार केंद्र की अपनी एंबुलेंस नहीं होने से स्थानीय लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एंबुलेंस नहीं होने की वजह से कई बार इमरजेंसी के दौरान मरीज को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाने में देरी हो जाती है। उच्चापिंड के करीब 20 किलोमीटर के दायरे में लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। ज्यादातर मामलों में एंबुलेंस न होने से मरीजों को निजी वाहन में ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में सुरेश गुप्ता, अनु सपोलिया, राज कुमार और गिरधारी लाल ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर वर्ष 2007 में उच्चा पिंड में यह प्राइमरी उपचार केंद्र खोला गया था। 18 वर्ष बीत जाने के बाद भी अस्पताल के लिए एंबुलेंस नहीं मिल पाई है। इससे अदला त्रापडा, बेरल, केस्पा, पंजियां, शुआरा आदि गांव के सैकड़ों लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इसके साथ गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने की स्थिति में भी उप जिला अस्पताल बिलावर तक पहुंचने के लिए 102 नंबर और 108 नंबर वाली एंबुलेंस को कॉल कर बुलाना पड़ता है। इसमें कई बार देरी हो जाती है और मरीजों को इमरजेंसी के दौरान दर बदर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें