फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑटो में तोड़फोड़ और चालकों पर हमला करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। दयाला चक में शनिवार को मवेशी लेकर जा रहे दो लोड कैरियर ऑटो में तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को एक शिष्टमंडल हीरानगर थाना प्रभारी आशीष शर्मा से मिला।
विज्ञापन

शिष्टमंडल में शामिल पूर्व सरपंच अशोक कुमार ने कहा, उनका इलाका पहाड़ी है और वहां ज्यादातर लोग बैलों से बुआई करते हैं। इसी के लिए उनके इलाके के दो लोग सहसवां गांव से तीन बछड़े लेकर आ रहे थे। स्थानीय सरपंच और पंच से उन्होंने परमिशन भी ली थी लेकिन दयाला चक में जब दोनों ऑटो पहुंचे तो वहां कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया और ऑटो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। चालकों पर भी हमला किया जिन्हें पुलिस ने समय रहते तुरंत थाने में सुरक्षित पहुंचाया।
उन्होंने कहा, अगर उन युवकों को किसी तरह की पशु तस्करी का शक था तो पहले पूरी जांच करनी चाहिए थी। उसके बाद दोनों वाहनों को पकड़कर पुलिस के हवाले करना चाहिए था। उन्होंने ऐसा करने के बजाय बिना पूछे हमला बोल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, जिन लोगों ने ऐसा किया है, पुलिस को उन पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यही मांग उन्होंने पुलिस अधिकारियों से की है। इस पर एसएचओ ने आश्वासन दिया है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई जारी है। उच्चा पिंड के पूर्व सरपंच पूर्ण चंद शर्मा ने कहा, जिन्होंने भी ऑटो और चालकों पर हमला किया है वह एक अपराध है। उन्हें पहले जांच करनी चाहिए थी और उसके बाद पुलिस के हवाले करना चाहिए था। उन्होंने कहा, पशु तस्करी के खिलाफ वह भी सक्रिय रहते हैं लेकिन कभी भी इस तरह से कानून को अपने हाथ नहीं लेते। जिन लोगों पर अज्ञात लोगों ने हमला किया है उन्हें पूरा गांव और इलाका जानता है वह कोई पशु तस्कर नहीं हैं। वह मवेशी अपने घर के लिए ले जा रहे थे, लेकिन उन पर बिना सोचे समझे हमला कर दिया गया जो पूरी तरह से निंदनीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, जरूरत पड़ी तो हम इस मामले को लेकर एसएसपी से भी मिलेंगे। शिष्टमंडल में अंकु जसरोटिया, संदेश कुमार आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें