फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, शहर में जमा कचरे को हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पिछले 20 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है। वीरवार को हड़ताल से वापस लौटे सफाई कर्मचारियों ने शहर में जगह-जगह लगे कचरे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। सुबह से जगह-जगह से कचरे को हटाए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमराज ने बताया कि गत दिवस आवास एवं शहरी विकास विभाग के आयुक्त सचिव और संभागीय आयुक्त के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने हड़ताल को वापस ले लिया है। इसके बाद कठुआ सहित जिले की अन्य म्यूनिसिपल कमेटी में भी सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों से सफाई न होने के कारण जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। जिसे सुबह से उनके कर्मचारी लगातार हटाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भारी मात्रा में जमा करना एक दिन में नहीं हटाया जा सकता है। इसे हटाने में एक-दो दिन का समय लगेगा। फिलहाल पहले शहर के मुख्य डंपिंग प्वाइंटों पर ही फोकस किया जा रहा है। क्योंकि इन स्थानों पर सबसे ज्यादा कचरे का ढेर लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें आश्वासन दिया गया है कि 15 दिनों के भीतर उनके इस मसले पर कोई सकारात्मक फैसला लिया जाएगा। लिहाजा उन्होंने हड़ताल को स्थगित किया है। अगर अभी भी उनके साथ किसी तरह का छल किया जाता है, तो सफाई कर्मचारी फिर से इसी तरह अपनी हड़ताल को आगे बढ़ा सकते हैं।


कोट
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। अब शहर में नियमित सफाई का काम शुरू हो गया है। आज हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारियों ने सुबह से शाम 6 बजे तक लगातार काम किया और शहर में 80 प्रतिशत तक कचरे को हटा दिया है। शेष कचरे को भी शुक्रवार तक हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नप कठुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें