फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छह घंटे का शेड्यूल कट, कटौती की जा रही 10 घंटे से अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिजली विभाग ने 24 घंटों में से 6 घंटों के लिए बिजली का शेड्यूल कट रखा है लेकिन पिछले एक सप्ताह से परिस्थितियों विपरीत चल रही हैं। मौजूदा समय में हर दिन लगभग 10 से 12 घंटे के लिए बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

विद्यार्थी राहुल, विनय, सुष्मिता और इंद्रजीत ने बताया के बिजली कटौती का कोई भी निर्धारित समय नहीं है। कब बिजली आए और चली जाए, इसका कोई पता नहीं है। विद्यार्थियों ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती के वजह से सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि शाम ढलने के बाद अक्सर घोषित बिजली कटौती की जाती है और सुबह सूर्य उदय होने से पहले भी बिजली कटौती के कारण विद्यार्थी सही तरीके से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
विद्यार्थियों ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों के बाद उनकी परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और अघोषित बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है ।विद्यार्थियों ने यह भी कहा कि आर्थिक तंगी से जूझने वाले विद्यार्थियों के घरों में इनवर्टर की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अघोषित बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों को मोमबत्तियां जलाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें